गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में गांधी जी के ग्राम सुराज सपने को साकार करने उनकी जयंती पर विधायक डॉ के.के ध्रुव ने जिले में चयनित 6 गोठानों में महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रीज पार्क (रीपा) की स्थापना के लिए शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के विभिन्न गौठानों में ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका,अतिरिक्त आय के साधन हेतु रीपा का शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पं धनौली से 6 रीपा का शिलान्यास किया। इनमें जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत धनौली एवं पतरकोनी, जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत सोनबचरवा एवं बारीउमराव और जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम डोंगरिया एवं बंशीताल के गौठान शामिल है।
धनौली में को दो कुटकी प्रसंस्करण, पोल्ट्री फार्मिंग एवं वनोपज संग्रहण की ईकाई स्थापित होगी। पतरकोनी में मसाला यूनिट, नमकीन, मिक्चर, चिक्स (अंडा) एवं लेयर फार्मिंग की इकाइयां स्थापित होगी। सोनबचरवार में पशु आहार, दीया बत्ती, पूजन सामग्री, बकरी पालन एवं पोल्ट्री फार्मिंग, बारीउमराव में सीएलसी ईट निर्माण, फ्लाई एश ब्रिक्स तथा स्टेशनरी निर्माण की इकाइयां लगेगी।
अभी पढ़ें – MP News: गांधी जयंती पर शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने निकाला पैदल मार्च, कई महिलाएं रहीं शामिल
इसी तरह डोंगरिया गौठान में दाल प्रसंस्करण एवं मुर्गी पालन और बंसीताल इंडस्ट्रियल पार्क में आयल (तेल) प्रसंस्करण एवं बकरी पालन की इकाइयां लगेगी। प्रत्येक रीपा के लिए दो-दो करोड रुपए स्वीकृत है। इस राशि से मशीनरी, शेड निर्माण, रोड, बिजली, पानी आदि कार्य शामिल हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
4 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
3 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines