---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Chhattisgarh: पेड़ से फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, नौकरी से निकाले जाने पर था परेशान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर से सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां इंद्रावती भवन की पार्किंग के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। देवेंद्र वानखेड़े नाम के इस युवक ने पार्किंग में फांसी लगा ली। नौकरी से निकाले जाने पर था परेशान बताया जा रहा है कि मृतक खाद्य […]

---विज्ञापन---

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर से सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां इंद्रावती भवन की पार्किंग के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। देवेंद्र वानखेड़े नाम के इस युवक ने पार्किंग में फांसी लगा ली।

नौकरी से निकाले जाने पर था परेशान

बताया जा रहा है कि मृतक खाद्य विभाग में ड्राइवर था। नौकरी से निकाले जाने के बाद वो आवेदन लेकर इंद्रावती भवन पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान नौकरी से निकालने को लेकर देवेंद्र परेशान था। फिलहाल, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

---विज्ञापन---

परिजनों को दी गई सूचना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शव की शिनाख्त देवेंद्र वानखेड़े के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

First published on: Sep 20, 2022 03:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola