Chhattisgarh Breaking: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, एक नाबालिग समेत 25 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे गिरोह का पर्दाफाशा किया है। पुलिस ने डीडी नगर, चंगोराभाठा और इंद्रपस्त कॉलनी में आधी रात दबिश के दौरान ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा था। इस दौरान इलाके से 1 नाबालिग समेत कुल 25 अंतरराज्यीय सटोरिए गिरफ्तार किये हैं।
बताया जा रहा है कि राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश, छग के सटोरियों से ऑनलाइन सट्टे का खेल खिलवाया जा रहा था। वहीं मौके से पुलिस ने 23 नग मोबाइल और 6 नग लेपटॉप और और करीब 1 लाख नगदी समेत 30 से ज्यादा रजिस्टरों में करोड़ों की सट्टापट्टी जब्त की है।
पुलिस तफ्तीश के दौरान महादेव ऐप, रेड्डी अन्ना, लेजर बुक और टाइगर समेत 100 से अधिक ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाली वेबसाइट का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कई और जिलों में भी छापेमार कार्रवाई की जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: