पीएमओ का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले के खिलाफ CBI की चार्जशीट, कर चुका है बड़ा कांड

CBI charge sheet against Mayank Tiwari: आरोप है कि डॉ. अग्रवाल ने इंदौर के अस्पताल चलाने वाले दो डॉक्टरों के साथ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए एक समझौता किया था। इसके लिए 16 करोड़ से ज्यादा रुपये भी दिए गए थे।

नर्सिंग कॉलेजों के प्रबंधकों और मालिकों से रिश्वत लेने के लिए अधिकारी अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे।

नर्सिंग कॉलेजों के प्रबंधकों और मालिकों से रिश्वत लेने के लिए अधिकारी अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे।

CBI files charge sheet against Mayank Tiwari Ahmedabad Gujarat: आज से 6 महीने पहले गुजरात में पीएमओ अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा गया था। इस शख्स का नाम मयंक तिवारी था। गुजरात के इस ठग के खिलाफ अब सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है। तीन महीने से इसकी जांच चल रही थी। मयंक तिवारी अहमदाबाद का रहने वाला है। वह अपनेआप को पीएमओ में बड़े पद पर बैठा एक अधिकारी बताता था। इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर महीने में अहमदाबाद और इंदौर समेत कई स्थानों पर तलाशी ली थी। इसमें कई डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए थे।

विज्ञापन

आंख अस्पताल का मामला

विज्ञापन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोप पत्र के मुताबिक मयंक तिवारी ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से कॉल और संदेश भेजकर नेत्र अस्पतालों की चेन के प्रमोटरों से इंदौर के अस्पताल के साथ विवाद को निपटाने के लिए कहा था, जिसे कथित तौर पर अस्पताल चेन को 16 करोड़ रुपये लौटाने थे। आरोप है कि डॉ. अग्रवाल ने इंदौर के अस्पताल चलाने वाले दो डॉक्टरों के साथ फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए एक समझौता किया था। इसके लिए 16 करोड़ से ज्यादा रुपये भी दिए गए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

पीएमओ का फर्जी अधिकारी

वहीं उसने पीएमओ का अफसर बनकर अस्पताल प्रबंधन को धमकी भी दी थी। उसपर आंख के अस्पताल के ग्रुप पर दबाव बनाने का आरोप था। मामला हाईकोर्ट में भी गया था। जब उसके द्वारा ठगी का मामला पीएमओ में पहुंचा तो सीबीआई को जांच सौंपी गई। इसे पीएमओ के दुरुपयोग का मामला कहा गया। कहा गया कि पीएमओ में न तो इस नाम का कोई शख्स है और न ही अपना जो पद वह बता रहा है वह पद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ