Breaking: जोधपुर हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा, सीएम गहलोत के निकलने के कुछ देर बाद लगी आग
Edited By Nirmal Pareek

जोधपुर हवाई अड्डे पर लगी आग
Edited By Nirmal Pareek

जोधपुर हवाई अड्डे पर लगी आग
जोधपुर: राजस्थान जे जोधपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जोधपुर हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होने टल गया है। जानकारी आ रही है कि हवाई अड्डे की पार्किंग के पास डंपिंग केबिन में आग लग गयी थी। जिस पर सीआईएसफ के अधिकारियों व जवानों ने काबू पा लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ देर पहले ही यहां से निकले थे।
अभी पढ़ें – मठों और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की क़ानूनी लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई
जानकारी के मुताबिक जोधपुर हवाई अड्डे की पार्किंग के पास बने डंपिंग केबिन में आग लग गयी थी। आग लगने के बाद हल्के पटाखों की आवाज के साथ लपटें उठने लगी। इसके बाद सीआईएसफ के अधिकारियों व जवानों ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने आग बुझाने के उपकरणों और पानी के पाइप से बौछारें फेंक कर आग बुझाई। डम्पिंग केबिन के पास पार्किंग में कई वाहन खड़े थे। डंपिंग केबिन में विमानों से यात्रियों के यूज्ड खाली पैकेट, बोतले वगैरह रखे जाते हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रविवार को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोई (इंदिरा किचन) का उद्घाटन करने जोधपुर पहुंचे हैं। राज्य में पहले से 378 इंदिरा रसोई चल रही है। अब इसकी कुल संख्या 870 हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 20 अगस्त 2020 को प्रदेश में ‘कोई भूखा ना सोय‘ की संकल्पना को मूर्त रूप देकर 213 नगरीय निकायों में 358 स्थायी रसोइयों के माध्यम से इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत जोधपुर दौरे पर रहंगे। वे इस दौरान जोधपुर में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेंगे और जोधपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: