हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र: बोरीवली कोर्ट ने कमाल राशिद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें क्यों हुई थी गिरफ्तारी

विज्ञापन

मुंबई: विवादित ट्वीट मामले में गिरफ्तार कमाल राशिद खान को बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि कमाल राशिद खान को 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर आज मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था।

अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के 64 नेताओं ने पार्टी छोड़ी, गुलाम नबी आजाद का किया समर्थन

जानकारी के मुताबिक, 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तारी की गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद केआरके को गिरफ्तार कर लिया गया। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा और विवादों में रहते हैं। बॉलीवुड और सेलेब्स पर उनके ट्वीट को लेकर कमाल राशिद खान अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स के निशाने पर भी रहते हैं। केआरके ने कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई प्रोजेक्ट भी प्रोड्यूस किए हैं। वे बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं।

अभी पढ़ें – गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई अजरबेजान में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

शिवसेना युवा सेना के नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि शिवसेना युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, 2020 में केआरके ने इरफान खान और ऋषि कपूर के बारे में विवादस्पद ट्वीट किया था जिसे लेकर राहुल कनाल ने मामला दर्ज कराया था।

बता दें कि केआरके के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। केआरके को आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत केआरके को गिरफ्तार किया गया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें