हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BJP Vs TMC: हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता बनर्जी ने बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान सुवेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है। सुवेंदु के साथ लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया है।

अभी पढ़ें – शादीशुदा शख्स की अनोखी प्रेम कहानी… दो बच्चों के पिता को ट्रांसवुमन से हुआ प्यार, पत्नी की सहमति के बाद शादी भी रचाई

 

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और कार्यकर्ता टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेताओं को रोका गया तो वे पुलिस से भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने अलीपुर में सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के राज्य महासचिव लॉकेट चटर्जी के साथ राहुल सिन्हा को भी हिरासत में लिया।

विज्ञापन

बता दें कि टीएमसी सरकार के भ्रष्ट आचरण के विरोध में भाजपा नेताओं ने आज ‘नबन्ना रैली’ निकाली। रैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता पहुंचे। भाजपा की रैली को देखते हुए राज्य की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी।

अभी पढ़ें – Gujarat: केजरीवाल बोले- कांग्रेस पार्टी खत्म, अब उस पर न करें अपना वोट खराब

विज्ञापन

‘नबन्ना मार्च’ के लिए कोलकाता के लिए रवाना होते ही रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। राज्य पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि पार्टी के 20 नेताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका। हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका। मैं अन्य रास्तों का उपयोग करके यहां पहुंचा।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola