Ziradei Election Result 2025: जीरादेई पर जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह को मिली जीत, सिर्फ इतने वोट से हारे अमरजीत कुशवाहा

Ziradei Election Result 2025 Live Updates: जीरादेई विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आ गए हैं. इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमरजीत कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह को जीत मिली है.

BHISM PRATAP SINGH

Credit- News24 Graphics

Ziradei Election Result 2025 Live Updates: जीरादेई, बिहार के सीवान जिले का एक छोटा-सा कस्बा है, जिसका आधुनिक भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है. इसके अलावा ये भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली भी है. जीरादेई विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस बार इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह को 63815 वोट से जीत मिली है, जबकि 2139 वोट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अमरजीत कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

2025 चुनाव के उम्मीदवार

इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल) ने अमरजीत कुशवाहा को दूसरी बार मैदान में उतारा था, जिनकी सीधी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह से थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

जीरादेई सीट से इस बार के उम्मीदवार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल) के अमरजीत कुशवाहा, जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह के अलावा इस बार जीरादेई सीट पर बहुजन समाज पार्टी से प्रमोद कुमार मल्ल भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से मुन्ना पांडे को टिकट मिला है.

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेडरमेश सिंह कुशवाहा40,760
भाजपाआशा देवी34,669

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल)अमरजीत कुशवाहा69,442
जनता दल (यूनाइटेड)कमला सिंह43,932

ये भी पढ़ें- Ziradei Election Result 2025: दूसरी बार भी जीरादेई पर क्या Communist Party of India का परचम लहराएगा या JDU करेगी खेला? आज होगा फैसला

विज्ञापन

किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

जीरादेई में सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है. वहीं, जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और निर्दलीय ने दो-दो बार जीत दर्ज कराई है. इसके अलावा स्वतंत्र पार्टी, जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सीपीआई (एमएल) को भी 1-1 बार जीत मिल चुकी है.

LIVE UPDATES

Ziradei Election Result 2025 Live Updates: भीष्म प्रताप सिंह को मिल रही है बढ़त

13वें राउंड की वोटिंग के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह 2225 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Ziradei Election Result 2025 Live Updates: कितने वोट्स से आगे चल रहे हैं भीष्म प्रताप सिंह?

8वें राउंड की वोटिंग के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह 1635 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Ziradei Election Result 2025 Live Updates: जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह का कायम है दबदबा

छठे राउंड की वोटिंग के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह 533 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Ziradei Election Result 2025 Live: जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह चल रहे हैं आगे

शुरआती रुझानों के अनुसार, जीरादेई विधानसभा सीट पर अमरजीत कुशवाहा से जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं.

Ziradei Election Result 2025: कैसा रहा अब तक का चुनावी समीकरण?

  • कांग्रेस पार्टी- 5
  • जनता दल- 2
  • जनता दल (यूनाइटेड)- 2
  • राष्ट्रीय जनता दल- 2
  • निर्दलीय- 2
  • स्वतंत्र पार्टी- 1
  • जनता पार्टी- 1
  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)- 1
  • सीपीआई- 1
  • Ziradei Election Result 2025: आज 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

    आज सुबह 8 बजे से बिहार में मतगणना शुरू होगी. इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) (सीपीआई(एमएल)(एल) ने अमरजीत कुशवाहा को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के भीष्म प्रताप सिंह से है.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ