बिहार में केवल 1 सीट पर जीती BSP, रामगढ़ में महज 30 वोटों सतीश कुमार ने बचाई मायावती की लाज

बिहार चुनाव में मायावती ने एक सीट पर जीत हासिल की है। खास बात यह है कि पहले यह सीट आरजेडी का गढ़ रही है। मायावती ने रामगढ़ सीट से सतीश कुमार को टिकट दिया था। यहां से सतीश ने कांटे की टक्कर से जीत हासिल की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार में बीएसपी को मिली एक सीट

बिहार में बीएसपी को मिली एक सीट

बिहार विधानसभा 2025 के चुनावी नतीजे आ गए हैं। इसमें कई सीटों पर दिलचस्प नतीजे भी आए हैं। इसी में शामिल हैं बिहार की रामगढ़ सीट। पूरे दिन काउंटिंग में प्रत्याशी एक दूसरे से आगे निकलते रहे लेकिन देर रात फैसला बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पक्ष में आया। बीएसपी के टिकट पर सतीश कुमार सिंह यादव ने जीत दर्ज की। रोचक बात है कि पूरे बिहार में बीएसपी ने केवल एक सीट ही जीती है, वो है रामगढ़। यहां से सतीश कुमा यादव ने मात्र वोट के मार्जिन से पार्टी की लाच बचा ली।

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार में 243 सीटों में से 192 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन 192 सीटों में से केवल 1 सीट पर जीत मिली। रामगढ़ सीट पर बीएसपी ने सतीश कुमा यादव को टिकट दी थी। वहीं बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। सीट पर 25 राउंड में काउंटिंग हुई। इसमें बीएसपी के सतीश कुमार को 72,689 वोट मिले। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार को 72,659 वोट मिले। ऐसे में सतीश ने 30 वोटों से जीत हासिल की।

विज्ञापन

रामगढ़ सीट का इतिहास

साल 1951 से लेकर अभी तक रामगढ़ विधानसभा सीट पर 19 बार विधायकों के चुनाव और उपचुनाव हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा 6 बार आरजेडी ने बाजी मारी है। वहीं कांग्रेस ने 4 बार जीत हासिल की है। बीजेपी का दबदबा इस सीट पर हमेशा ही कम नजर आया है। बीजेपी ने अभी तक केवल 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है।

विज्ञापन

साल 2020 विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर 64.18 फीसदी मतदान हुआ था। साल 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा था। रामगढ़ विधानसभा में 23.23 फीसदी मतदाता अनुसूचित जातियों से आते हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय के 8.5 फीसदी वोटर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ