बिहार की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद साथी पर दांव खेला है. नीतीश कुमार ने अपने गृह जिले नालंदा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार को जेडीयू (JDU) विधायक दल का नया नेता चुना है. नीतीश कुमार के विधान परिषद जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद खाली हुए इस पद को भरने के लिए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी गई है. इसकी आधिकारिक जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी दे दी गई है.
5 दशक का साथ और नीतीश का भरोसा
श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है. कुर्मी समाज से आने वाले श्रवण कुमार ने अपनी राजनीतिक यात्रा पांच दशक पहले नीतीश कुमार के साथ ही शुरू की थी. उनका सिायसी सफर साल 1974 के जेपी आंदोलन से ही शुरू हुआ था. तब से लेकर आज तक, श्रवण कुमार हर उतार-चढ़ाव में नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं.
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार फिर पलटे, बिहार के मुद्दे पर बदला बयान, JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी
1995 से नालंदा के विधायक
श्रवण कुमार साल 1995 से लगातार नालंदा विधानसभा सीट से विधायक हैं. करीब तीन दशकों से इस सीट पर उनका एकछत्र राज है. वे नीतीश सरकार में ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य जैसे अहम विभागों के मंत्री रह चुके हैं. साल 2005 में जब नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने, तब से लेकर अब तक श्रवण कुमार जेडीयू के मुख्य सचेतक के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं.
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार के लिए 2 बड़े फैसले, दिल्ली में विशेष बंगला हुआ अलॉट, पूरे भारत में मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी
वोट बैंक पर नजर
नीतीश कुमार के इस फैसले के पीछे सियासी रणनीति भी देखी जा रही है. श्रवण कुमार उसी कुर्मी जाति से आते हैं जिससे खुद नीतीश कुमार ताल्लुक रखते हैं. जेडीयू विधायक दल का नेता बनाकर नीतीश ने अपने कोर वोट बैंक को यह संदेश दिया है कि पार्टी की कमान और भरोसा आज भी उनके अपने पुराने साथियों पर ही है.
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines