नीतीश कुमार के लिए 2 बड़े फैसले, दिल्ली में विशेष बंगला हुआ अलॉट, पूरे भारत में मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े 2 बड़े फैसले केंद्र सरकार ने लिए हैं। नीतीश कुमार को केंद्र सरकार ने बिहार से राज्यसभा में भेज दिया है और अब उन्हें 2 बड़े तोहफे और मिल गए हैं।

Nitish Kumar
1 / 4

नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर आई है। नीतीश कुमार को पूरे भारत में Z प्लस सुरक्षा केंद्र सरकार ने दी है। वहीं बिहार में नीतीश कुमार को CRPF सिक्योरिटी मिलेगी। वहीं दिल्ली में विशेष बंगला भी अलॉट कर दिया गया है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद

नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद2 / 4

नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बन गए हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें बिहार से राज्यसभा सांसद बनाकर केंद्र में भेज दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने बिहार की विधान परिषद और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनाव

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनाव3 / 4

नीतीश कुमार को गत 16 अप्रैल को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। उनके साथ 4 और नेताओं को राज्यसभा सांसद बनाया गया है। सांसद चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद के पद से इस्तीफा दिया। वहीं 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

बिहार के नए CM सम्राट चौधरी

बिहार के नए CM सम्राट चौधरी4 / 4

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का गठन भी हो गया है। नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी को प्रदेश का 24वां मुख्यमंत्री बनाया गया है। वे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन अब वे मुख्यमंत्रत्री पद संभालेंगे। वहीं विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन