नीतीश कुमार फिर पलटे, बिहार के मुद्दे पर बदला बयान, JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी
JDU Meeting highlights: राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद दिल्ली में बिहार छोड़ने का ऐलान करने वाले नीतीश कुमार के सुर आज बिहार में जेडीयू की बैठक में बदले नजर आए. नीतीश कुमार ने बिहार छोड़ने के बयान पर बयान बदल लिया और कहा कि वे बिहार में ही रहेंगे. जानें, बैठक के हाइलाइट्स?

JDU Meeting highlights: बिहार में जेडीयू की मीटिंग में पार्टी के सभी विधायकों ने एक मत से जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है अब नीतीश कुमार ही विधायक दल के नेता चुनेंगे और उसे पूरी पार्टी मानेगी.
नीतीश ही चुनेंगे जदयू विधायक दल का नेता
2 / 5जेडीयू की मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जदयू विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को ही दी गई है, जिन्हें नीतीश चुनेंगे, पार्टी उसी की बात मानेगी.
पूरे बिहार का फिर से भ्रमण करेंगे नीतीश
3 / 5मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मीटिंग में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पार्टी के लोगों के साथ पार्टी के संगठन के लोगों के साथ घटक दलों के साथ में पूरे बिहार का फिर से भ्रमण करूंगा, लोगों के बीच जाऊंगा.
नीतीश बोले-लगातार बिहार में रहूंगा
4 / 5मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के मुताबिक, बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं लगातार बिहार में रहूंगा और लगातार पार्टी पार्टी का मार्गदर्शन करता रहूंगा.
निशांत को लेकर क्या बोले?
5 / 5मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार से जब निशांत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में निशांत को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.









