हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं प्रिया सिंह वत्स? जिन्हें तेज प्रताप यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मुकेश साहनी से क्या लिंक?

Who is Priya Singh Vats: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में युवा नेता प्रिया सिंह वत्स को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. प्रिया सिंह इससे पहले मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता रह चुकी हैं और श्री राजपूत करणी सेना से भी जुड़ी रही हैं. जानिए कौन हैं तेजतर्रार नेता प्रिया सिंह वत्स?

विज्ञापन
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में युवा नेता प्रिया सिंह वत्स को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. photo credit x TejYadav14, https://www.instagram.com/priyasinghvatsh/

Who is Priya Singh Vats: बिहार की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. तेज प्रताप ने युवा और तेजतर्रार नेता प्रिया सिंह वत्स को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. तेज प्रताप यादव ने खुद इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की और इसे पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया. जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बताया कि प्रिया सिंह वत्स को उनके सांगठनिक अनुभव, बोलने की बेहतरीन कला और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
तेज प्रताप यादव ने उम्मीद जताई कि प्रिया के आने से पार्टी को नई धार और ऊर्जा मिलेगी. बता दें कि प्रिया सिंह पिछले महीने ही तेज प्रताप की मौजूदगी में जेजेडी में शामिल हुई थीं. उस दौरान उन्होंने कहा था कि राजनीति उनके लिए सिर्फ पद पाने का जरिया नहीं, बल्कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने का मंच है.

तेज प्रताप यादव के 2 बड़े फैसले, मोतीलाल यादव पार्टी से निष्कासित, भंग क‍िया JJD का राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन

मुकेश सहनी की पार्टी का रह चुकी हैं बड़ा चेहरा

प्रिया सिंह वत्स का सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है. जेजेडी में आने से पहले वह लंबे समय तक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) से जुड़ी रही हैं. वीआईपी में वह प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और मीडिया डिबेट्स में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती थीं. पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुकेश सहनी के साथ चुनावी रैलियों में मंच साझा किया था और पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था.

विज्ञापन

कौन हैं प्रिया सिंह वत्स?

पटना की रहने वाली प्रिया सिंह वत्स राजपूत समाज से आती हैं. वह श्री राजपूत करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष भी रही हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उन्होंने खुलकर आवाज उठाई थी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में भी शामिल हुई थीं. इसके अलावा वह पटना के बंटी यादव हत्याकांड में भी पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग कर चुकी हैं.

तेज प्रताप यादव पर FIR क्यों और किसने कराई? अनुष्का यादव से निकला विवाद का कनेक्शन, जानें क्या है मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola