तेज प्रताप यादव पर FIR क्यों और किसने कराई? अनुष्का यादव से निकला विवाद का कनेक्शन, जानें क्या है मामला

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। जिस वजह से उन्हें घर से निकाला गया। पार्टी से निकाला गया, उसी वजह से एक बार फिर वे सुर्खियों में हैं। इस बार उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करा दी गई है।

tej pratap yadav

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इसमें उनके सहयोगी मोतीलाल को भी आरोपी बनाया गया है। केस पटना के पाटलिपुत्र थाने में दर्ज हुआ और शिकायत अनुष्का यादव के भाई और छात्र नेता आकाश यादव ने दी है। अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव का नाम जुड़ा था और इस विवाद ने उनके निजी और राजनीतिक जीवन में उथल-पुथल मचा दी थी। अब एक बार फिर अनुष्का यादव के कारण तेज प्रताप मुश्किल में फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने भी दी है चेतावनी

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने भी छात्र नेता और अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पर एक्शन लिया है। उन्होंने आकाश को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वे न कभी झुके हैं और न आगे किसी के सामने झुकेंगे। जो उनके मान सम्मान को चोट पहुंचाएगा, वे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। कोई भी उनकी विनम्रता को कमजोरी समझने की भूल न करे। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिसे अभद्र, अपमानजनक, धमकी भरे असामाजिक व्यवहार के लिए लीगल नोटिस भेजा गया, उसने अपनी गलती स्वीकार करने या खेद जताने की बजाय बदले की भावना से झूठी एवं मनगढ़ंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी।

तेज प्रताप के खिलाफ क्या शिकायत?

शिकायतकर्ता आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव और मोतीलाल पर उनके घर में जबरन घुसने और परिजनों को धमकाने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया गया कि वे राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने गए थे। पीछे से तेज प्रताप यादव और मोतीलाल ने उनके घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर पीटने लगे, लेकिन वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अंदर आकर बैठ गए। विरोध करने पर तेज प्रताप ने परिजनों को धमकाया। 6 जून की घटना है और घर में बुजुर्ग मां, बहन अनुष्का यादव, भांजी उज्जैनी और छोटा भाई मौजूद थे, जो डरे हुए हैं।

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया

आकाश यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप की ओर से 10 जून को फिर धमकाया गया। अमेरिका के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकी दी गई और कहा गया कि पूर्व मंत्री जी के खिलाफ कहीं कुछ बोला तो गोली मार देंगे। आकाश यादव ने फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत होने का दावा किया है। 10 जून को ही उन्होंने 4 पेज की शिकायत देकर तेज प्रताप यादव और मोतीलाल यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आकाश यादव का आरोप है कि तेज प्रताप उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने के लिए बिना बुलाए अकसर उनके घर आ जाते हैं, डर के मारे परिवार खामोश रहता है।

विज्ञापन

अनुष्का के साथ वायरल हुई थी फोटो

बता दें कि अनुष्का यादव के साथ फोटो वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप को पिता लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। अनुष्का यादव को तेज प्रताप की कथित प्रेमिका बताया जाता है। अनुष्का की बेटी उज्जैनी से भी तेज प्रताप यादव का नाता जोड़ा जाता है, जबकि तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्टीकरण दिया था कि उज्जैनी उनकी बेटी नहीं है। उज्जैनी और अनुष्का से उनका कोई नाता नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ