तेज प्रताप यादव को कितनी हो सकती है सजा? हत्या की कोशिश का केस दर्ज

बिहार बंद के दौरान पटना में हुई हिंसा को लेकर जनशक्ति जनता दल (JJD) चीफ तेज प्रताप यादव पर गाज गिरी है. बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.

tej pratap yadav

Credit: Social Media

बिहार बंद के दौरान पटना में जो हिंसा हुई, उसे पूरे देश ने देखा. अब इस मामले को लेकर जनशक्ति जनता दल (JJD) चीफ तेज प्रताप यादव पर गाज गिरी है. बिहार पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के खिलाफ FIR दर्ज की है. तेज प्रताप यादव पर एक ऐसी धारा लगी है, जो उनकी मुसीबत ज्यादा बढ़ा सकती है. उनपर धारा 109 लगी है, जो हत्या की कोशिश से जुड़ी है. अगर उनपर लगे आरोप सच साबित हो गए, तो उन्हें 10 साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर पीड़ित को लगी चोटें साबित हुईं कि वो गंभीर हैं तो उनकी उम्रकैद की सज़ा भी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

शॉपिंग मॉल से गिरफ्तार हुए तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने शॉपिंग मॉल से अचानक गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. फिलहाल, उन्हें बेऊर जेल में रखा गया है. दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया गया था. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. पथराव के दौरान आम जनता और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

विज्ञापन

शॉपिंग मॉल से हुई गिरफ्तारी

तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने शॉपिंग मॉल से अचानक गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. फिलहाल, उन्हें बेऊर जेल में रखा गया है. दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद का ऐलान किया गया था. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. पथराव के दौरान आम जनता और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना

तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने भाई की गिरफ्तारी को लेकर सीएम सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो पुलिस के इस एक्शन से दुखी हैं. रोहिणी आचार्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- “तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी सम्राट सरकार की तानाशाही है. मुख्यमंत्री से पूछता है बिहार, क्या शिक्षा – व्यवस्था को सुधारने की मांग के साथ जारी छात्रों-युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है?” रोहिणी ने कहा कि सम्राट सरकार ने तेज प्रताप को झूठे आरोपों में फंसाया है, ये साफ तौर पर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ