हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पेपर लीक पर उबाल… पटना में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत, हिरासत में लिए गए तेज प्रताप

बिहार बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गया. शुरुआत में शांतिपूर्ण रहे आंदोलन ने दोपहर तक उग्र रूप ले लिया और राजधानी पटना सहित सीवान, औरंगाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, लखीसराय समेत कई जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला.

विज्ञापन

नीट पेपर लीक के विरोध में एक तरफ जहां दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. सीजेपी प्रोटेस्ट की आंच देश के कोने-कोने में फैल चुकी है. पटना में भी नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच शनिवार को पटना में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए.

यह भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल… हर पोस्ट-फोटो-वीडियो सही नहीं’, CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

बिहार में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत


शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गया. शुरुआत में शांतिपूर्ण रहे आंदोलन ने दोपहर तक उग्र रूप ले लिया और राजधानी पटना सहित सीवान, औरंगाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, लखीसराय समेत कई जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला. कई स्थानों पर पथराव, सड़क जाम और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव


पटना में प्रदर्शन के दौरान जनता जनार्दन दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने कहा कि वह छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और उनके भविष्य की रक्षा के लिए मर मिटने को भी तैयार हैं. शनिवार को औरंगाबाद में बिहार बंद के दौरान हालात सबसे अधिक तनावपूर्ण रहे. रमेश चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री जो रात-रात वीडियो बना रहे हैं…’, राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी के सुझाव मांगने पर कसा तंज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola