'सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल... हर पोस्ट-फोटो-वीडियो सही नहीं', CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण दिया. दिल्ली पुलिस को लेकर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल होने, भ्रामक और झूठी जानकारियों फैलाए जाने का दावा करते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए.

delhi police press conference

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा.

दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, संसद मार्च में लाठीचार्ज और हिंसा से जुड़ी फर्जी और गुमराह करने वाली जानकारी को लेकर सफाई दी और कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च में पुलिस कार्रवाई पर भ्रामक और झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया का इस्तेमाल ध्यान से करने की सलाह

DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी बहुत तेजी से फैलती है, लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो का सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता जांच लेनी चाहिए. दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है. 400 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए हैं.

विज्ञापन

फर्जी खबरें और डीपफेक वीडियो वायरल होने का दावा

DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि लोग हर रोज सोशल मीडिया हैंडल से फर्जी खबरें, AI, डीपफेक वीडियो, एडिटेड क्लिप, तस्वीरें और भ्रामक पोस्ट फॉरवर्ड कर रहे हैं. ऐसा करते हुए लोगों के सावधान रहना चाहिए, एक चूक जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर पिछले दिनों कई गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई. एक पोस्ट में दावा हुआ कि 20 जुलाई को पुलिस की कार्रवाई में एक महिला की मौत हो गई है.

महिला की मौत की खबर भी झूठी-फर्जी होने का दावा

DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि महिला की मौत होने की खबर झूठी है. उस दिन किसी की भी मौत नहीं हुई. 400 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है. एक महिला की मौत का झूठा दावा किया गया, सोनम वांगचुक का भी फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था. लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और ऐसा करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा. झूठी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ