PM MODI.jpg (10)

'प्रधानमंत्री जो रात-रात वीडियो बना रहे हैं…', राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी के सुझाव मांगने पर कसा तंज

राहुल गांधी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में आगे कहा, ‘यह वही सिस्टम है जो उन पर (छात्रों और युवाओं पर) हमला कर रहा है. मैंने उनसे अंदर यही कहा… मैंने कहा, चिंता मत करो… चिंता मत करो. भारत सरकार की पूरी ताकत, सरकार का हर एक व्यक्ति भी आपको वहां से (प्रदर्शन स्थल से) नहीं हटा सकता.’

जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन समय के साथ-साथ और भी भव्य रूप अख्तियार करता जा रहा है. मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आंदोलनकारी बेहद नाराज है. छात्रों के इस आंदोलन को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है, राहुल गांधी पूरी तरह छात्रों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और धर्मेंद्र प्रधान पर हमला बोला.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के वीडियो पर क्या बोले राहुल गांधी?


प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी तीन छात्राओं के साथ पहुंचे थे, जिनको मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में चोट पहुंची. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और सुझाव मांगने पर तंज कसा. कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री… जो रात-रात वीडियो बना रहे हैं. कल वीडियो बनाई, कहते हैं ‘भईया बहुत अच्छे सुझाव आए’. सुझाव से कुछ लेना देना नहीं है. इनकी मांग सुझावों की नहीं है. इनकी मांग धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की है. ये जो मेन-इन-चार्ज व्यक्ति हैं. ये छात्रों से माफी मांगें कि इनको पीटा गया है… मारा गया है… अपमानित किया गया है.’

विज्ञापन

‘अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता’


राहुल गांधी ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में आगे कहा, ‘यह वही सिस्टम है जो उन पर (छात्रों और युवाओं पर) हमला कर रहा है. मैंने उनसे अंदर यही कहा… मैंने कहा, चिंता मत करो… चिंता मत करो. भारत सरकार की पूरी ताकत, सरकार का हर एक व्यक्ति भी आपको वहां से (प्रदर्शन स्थल से) नहीं हटा सकता. उन्हें (सरकार को) जो करना है, करने दें. अगर वे रोकना चाहते हैं, धमकाना चाहते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं… हम पीछे नहीं हटेंगे… वे (छात्र) भारत का भविष्य हैं. कोई उनसे लड़ नहीं सकता. नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं. अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ