Bihar News: 'बिहार को 'छोटा राज्य' कहना अपमानजनक...' उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस और तेजस्वी पर तीखा हमला

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को ‘छोटा राज्य’ कहने पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी पर तीखा हमला किया है। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

Bihar News (7)

उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस और तेजस्वी पर तीखा हमला (News24 GFX)

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसके अलावा सभी पार्टियों के बड़े लीडर्स द्वारा बिहार के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में रैली और जनसभाएं की जा रही हैं। इस चुनावी दौर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार को ‘छोटा राज्य’ बताया था। जिसके जवाब में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है।

उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस पर तीखा हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार को ‘छोटा राज्य’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार को कभी गंभीरता से नहीं लेती है और बार-बार इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां करती है। यह वही पुरानी मानसिकता है जो कांग्रेस में हमेशा से रही है। बिहार देश को बनाता है, देश चलाता है, और ऐसे राज्य को छोटा कहकर कांग्रेस ने अपने विचारों का प्रदर्शन किया है। बिहार की जनता अब ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर दिखेगा।

Advertisment

सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी RJD

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 17 महीने की अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र कर कुशवाहा समाज से समर्थन मांगा था। तेजस्वी यादव की पार्टी सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ऐसे में उनके दावों पर जनता क्यों भरोसा करेगी? कुशवाहा समाज को गुमराह करने की कोशिश अब नहीं चलेगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा नागरिकता को लेकर उठाए गए सवाल पर उनकी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस बयान को मैंने देखा नहीं है, इसलिए उस पर कुछ नहीं कह सकता।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ