Bihar News: अब छठ-दिवाली पर नहीं होगी टिकट की मारामारी, नीतीश सरकार सड़कों पर उतारेगी 299 नई बसें

Bihar News: अब बिहार के लोगों को छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे अपने पर्व-त्योहारों के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नीतीश सरकार जल्द ही 299 नई बसें चलाने वाली है।

Bihar News (5)

सड़कों उतारेगी 299 नई बसें (News24 GFX)

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राज्य में सियासत बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां विपक्ष के नेता राज्य सरकार पर लगातार निशाने साध रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार राज्य में लगातार विकास योजनाओं की शुरुआत कर रही है। इसी बीच एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल, जुलाई में की श्रावण की शुरुआत से त्योहार शुरू हो जाएंगे। ऐसे में लोगों की सहुलियत के लिए सड़कों पर करीब 300 नई AC और non-AC बसों को उतारा है।

छठ-दिवाली पर टिकट के लिए मारामारी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने X पोस्ट पर ये जानकारी दी है। सीएम नीतीश कुमार ने यह बड़ा फैसला पर्व-त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए लिया है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा कि बिहार के लोगों को छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे अपने पर्व-त्योहारों के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेन और फ्लाइट भी पूरी तरह से फुल रहती हैं। ऐसे में बिहार आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है।

Advertisment

सड़कों पर उतारेगी 299 नई बसें

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी इस पोस्ट में आगे बताया कि बिहार सरकार की तरफ से राज्य से जुड़ने वाले इंटरस्टेट रूट पर 299 नई AC और non-AC बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन 299 बसों में से 75 AC और 74 डीलक्स बसें होंगी, जिनकी खरीद पर सरकार 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही लोक-निजी भागीदारी के तहत 150 एक्स्ट्रा AC बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा त्योहारों के समय स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ