Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बिहार के गया पहुंचे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं और वह भी अपने डीएनए पर.. क्योंकि बेटे की कोई अपनी कमाई तो नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती और फिरौती होती है। यह सारे आपके रोजगार के मॉडल हैं। अब बिहार में डबल इंजन की सरकार है, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है। पहले उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने के लिए एक पुल था, अब 17 पुल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:Chhapra News: बिहार में डबल मर्डर; गोलियों से भूने दो युवक, पुलिस ने बताई आंखों देखी
बक्सर से लेकर साहिबगंज तक बदलता हुआ बिहार नजर आ रहा है। आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। बिजली की उपलब्धता है, गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल इंडस्ट्री एक नए रूप में नजर आएगी। उन्होंने कहा कि अब लालू यादव का मॉडल आज का नौजवान और जनता नहीं स्वीकार करेगी। उस समय बोलते थे कि बेटा सो जाओ, नहीं तो गब्बर सिंह आ रहा है। वैसे ही अब लोग कहेंगे कि बेटा भूल करके मत लालू यादव के मॉडल को देखना, नहीं तो बिहार में शाम से पहले घर आना-जाना पड़ेगा।
अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व लड़ेंगे
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को लेकर ‘खटारा’ वाला ट्वीट किया था। इसके जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि उनको समझ में नहीं आ रहा है, क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी नहीं है। वे तो बैलगाड़ी वाले थे, यहां अभी इतनी गाड़ियां हैं कि कोई खतरा नहीं है। यह नीतीश कुमार की सोच और नरेंद्र मोदी के सपोर्ट वाली सरकार है, जो धकाधक चल रही है और फटाफट काम हो रहे हैं। तेजस्वी यादव आपके कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगी, लालटेन युग में… आज फिर से लोग उजाले में हैं। आगे भी उजाले में रहेंगे, वे लोग सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines