Tejaswi Yadav Slams CM Nitish Kumar: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों सीएम नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। वे लगातार हो रहे क्राइम को लेकर बीजेपी-जेडीयू सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने पोस्ट कर पूछा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में प्रतिदिन गिरती सैकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? इसके साथ ही उन्होंने पिछले 3-4 दिनों में प्रदेशभर में हुई 71 घटनाओं का जिक्र भी पोस्ट में किया है।
तेजस्वी ने पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी शासित डबल इंजन की सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकाॅर्ड! क्या आपने सीएम नीतीश कुमार को रिकाॅर्ड तोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार और ढहते पुलों पर कभी बोलते हुए सुना है? सुनेंगे भी नहीं।
ये भी पढ़ेंः 7 लोगों की मौत, बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी मैक्स गाड़ी को बस ने मारी टक्कर
तेजस्वी यादव ने बिहार में पिछले 3-4 दिनों में घटी करीब 71 घटनाओं का जिक्र भी अपनी पोस्ट में किया। उनमें सीवान में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पटना में बीजेपी नेता अजय साह की गोली मारकर हत्या। सहरसा में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या। पटना में अपराधियों ने घर में घुस कर 30 लाख के जेवर लूटे फिर गला दबा की अधिवक्ता की हत्या। बेगूसराय में पति और बच्चों का गला काटकर 3 की हत्या। नालंदा में 16 बदमाशों ने युवक का किडनैप कर बेरहमी से पीटा और आंखें निकालकर की निर्मम हत्या। वैशाली के पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट। ऐसे में तेजस्वी यादव ने करीब 71 घटनाओं की इस सूची में लिखा है। जो कि बिहार में पिछले 3-4 दिनों में हुई।
ये भी पढ़ेंः झारखंड में गिर सकती है हेमंत सरकार! 6 विधायकों के साथ चंपई सोरेन दिल्ली रवाना
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines