---विज्ञापन---

बहनें किसके हाथ पर बांधेगी रक्षा कवच? रक्षाबंधन पर घर लौट रहे 10 मजदूरों की बुलंदशहर हादसे में मौत

Bulandshahr Road Accident: यूपी के गाजियाबाद से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर जा रहे 29 यात्रियों से भरी गाड़ी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। यह हादसा बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Bulandshahr Road Accident: यूपी के बुलंदशहर में एक बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी में 29 यात्री सवार थे। इनमें से 25 यात्री गाजियाबाद से रवाना हुए थे जबकि अन्य 4 लोग रास्ते में चढ़े थे। वहीं हादसे में पर सीएम योगी ने भी दुख प्रकट किया है।  जानकारी के अनुसार अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां सभी का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे मैक्स सवार यात्री

मैक्स गाड़ी में सवार सभी यात्री गाजियाबाद से अलीगढ़ रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने मैक्स को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे। कई लोग बेसुध होकर गाड़ी और सड़क पर गिरे थे और मौके पर चीख पुकार मची हुई थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया।

---विज्ञापन---

बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।

First published on: Aug 18, 2024 11:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola