हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेजस्वी यादव की RJD में 'ताजपोशी' की तैयारी, 25 जनवरी को लालू यादव सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

25 जनवरी को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है. इस अहम बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ विधायक, सांसद और संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. (पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट)

विज्ञापन
5 जनवरी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. पार्टी के सबसे बड़े युवा चेहरे तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. सूत्रों की मानें तो आगामी 25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में तेजस्वी को राजद का ‘राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष’ नियुक्त करने का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है.

इसे आरजेडी में नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस फैसले से पार्टी में तेजस्वी की भूमिका केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद और प्रभाव बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें : ‘समीक्षा छोड़ो, पहले ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाओ’, रोहिणी आचार्य ने फिर तेजस्वी यादव को दी सलाह

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो 25 जनवरी को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है. इस अहम बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ विधायक, सांसद और संगठन के अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. इसी बैठक में तेजस्वी यादव की ‘ताजपोशी’ का ऐलान किया जा सकता है.

यह फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक उत्तराधिकार की दिशा में एक स्पष्ट संकेत भी माना जा रहा है. बीते कुछ वर्षों में तेजस्वी यादव ने न सिर्फ बिहार में विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाया है, बल्कि चुनावी रणनीति और जनसंपर्क के जरिए खुद को आरजेडी के मुख्य चेहरा के तौर पर स्थापित किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘दही-चूड़ा’ ने घुलाई लालू परिवार में मिठास, बड़े बेटे तेज प्रताप के द्वार खुद पहुंचे लालू यादव

अगर 25 जनवरी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है, तो यह आरजेडी के भविष्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. साथ ही, आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले यह कदम पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत करने वाला साबित हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola