'समीक्षा छोड़ो, पहले 'गिद्धों' को ठिकाने लगाओ', रोहिणी आचार्य ने फिर तेजस्वी यादव को दी सलाह

Rohini Acharya X post:बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान करने वाली रोहिणी आचार्य ने फिर एक्स पर पोस्ट लिख भाई तेजस्वी यादव को बड़ी सलाह दे डाली है. बिहार में आरजेडी की हार के कारणों पर समीक्षा के लिए तेजस्वी यादव ने बैठक बुलाई थी.

Rohini Acharya Tejashwi Yadav lalu prasad yadav

Rohini Acharya X post:’समीक्षा छोड़ो, ‘गिद्धों’ को ठिकाने लगाओ…’ बीमार पिता लालू यादव को किडनी दान करने से मशहूर हुई बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट लिखकर अपने भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रोटी’ के एक गाने का हवाला दिया. तेजस्वी यादव ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की चुनावी हार पर चर्चा करने के लिए मूल्यांकन बैठक बुलाई थी. रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी को सुझाव दिया कि ‘चुनाव आकलन पर पार्टी की बैठक आयोजित करने से पहले आत्मनिरीक्षण करने का साहस दिखाएं.’ रोहिणी आचार्य 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण से आरजेडी की टिकट पर चुनाव हार चुकी हैं. पिछले साल नवंबर में, रोहिणी ने तेजस्वी और उनके करीबी सहयोगियों को दोषी ठहराते हुए लालू और परिवार के अन्य सदस्यों से अपने पारिवारिक संबंध तोड़ लिए थे.

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

एक्स पर हिंदी में लिखे एक तीखे पोस्ट में, MBBS डॉक्टर से गृहिणी बनीं रोहिणी ने कहा, ‘सबसे पहले अपने आस-पास बैठे उन गिद्धों को पहचानें जिन्होंने पार्टी (आरजेडी) को जकड़ रखा है. चुनाव में मिली हार पर पार्टी की बैठक करने से पहले इन गिद्धों को बाहर निकालने का साहस दिखाएं. तभी ऐसी बैठकें सार्थक होंगी.’
हालांकि रोहिणी ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से उनका इशारा तेजस्वी के करीबी सहयोगी, राज्यसभा सांसद संजय यादव और पार्टी के सोशल मीडिया का काम संभालने वाले रमीज की ओर था. अब वह पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं.

विज्ञापन

रोहिणी आचार्य अपना सम्मान खो रही हैं…

रोहिणी आचार्य की पोस्ट को लेकर कमेंट में यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अरविंद यादव लिखते हैं कि रोहाणी आचार्य ने जो सम्मान कमाया था लालू प्रसाद यादव जी को किडनी देकर वो धीरे धीरे सब खो रही है. इनको अपने ससुराल और परिवार देखना चाहिए . पूरा बिहार और देश जनता है लालूजी का राजनीतिक उत्तराधिकारी सिर्फ तेजस्वी यादव है. उन्होंने अपना काम करने दें उनको कंट्रोल मत कीजिये. एक यूजर शशि भूषण लिखते हैं कि अरे भाई आप और तेजप्रताप चाहते क्या हो? क्या पूरी पार्टी में सिर्फ आप 9 भाई बहन ही रहें बाकी सारे लोगों को पार्टी से निकाल दिया जाए? कितना भी आत्ममंथन कर लो जब पूरा सिस्टम बेईमानी पर उतर जाएगी तो तुम कुछ नहीं कर पाओगी. विभीषण मत बनो. पार्टी की सेवा करो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ