Tejashwi Yadav Future In Bihar Politics : इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है जब तेजस्वी यादव के पास बिहार के उप मुख्यमंत्री का पद था और राज्य की सरकार में उनकी हिस्सेदारी थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा खेल खेला कि तेजस्वी का पद भी चला गया और सरकार भी। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट से पहले किए गए उनके दावे भी बेकार साबित हुए। अब ऐसे में सवाल उठा है कि अब तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का क्या होगा।
सोमवार को विधानसभा में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार को भगवान राम के पिता दशरथ की तरहग अपना पिता समझता हूं। दशरथ राम को वनवास नहीं भेजना चाहते थे। लेकिन कैकई ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। नीतीश कुमार को समझना होगा कि उनके लिए कैकई का काम कौन कर रहा है। नीतीश ने मुझे वनवास के लिए नहीं बल्कि राज्य की जनता के सुख -दुख में भागीदार बनने के लिए भेजा है।
अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के पास एक प्लस प्वाइंट यह है कि भले ही सरकार उनकी न हो लेकिन विधानसभा में सबसे ज्यादा विधायक उनकी राजद के पास ही हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में राजद के सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास 78 और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 45 विधायक हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी के सामने एक रास्ता यही दिखता है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर ज्यादा फोकस करें और बिहार में अपना जनाधार और मजबूत करें।
‘अब आगे बढ़ेगा ये नौजवान’
तेजस्वी ने विधानसभा में यह भी कहा था कि किसी को पता नहीं कि पहली बार नीतीश कुमार ने जब मुझे दूर किया तब इनकी क्या मजबूरी थी। हम मुख्यमंत्री को सम्मान देते हैं और देते रहेंगे। लेकिन जनता चाहती है कि आप कभी इधर तो कभी उधर क्यों चले जाते हैं। आप राज्य में विकास करिए, युवाओं को नौकरियां दीजिए, हम उसमें आपका समर्थन करते रहेंगे। लेकिन हमने 17 महीने में यहां उतना काम कर दिया जितना 17 साल में नहीं हो पाया था। अब ये नौजवान आगे की ओर ही बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: बिहार में विधायकों का अपहरण! तेजस्वी के करीबी पर आरोप
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने बताई महागठबंधन से अलग होने की वजह
ये भी पढ़ें: नीतीश का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का सीएम पर तंज
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
26 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
12 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines