दलालों की गोद में फिर बैठ गए..., Nitish Kumar का नाम लिए बिना तेजस्वी की बहन का CM पर तंज

Tejashwi Yadav: फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया।

Nitish kumar and Rohini Acharya
विज्ञापन

Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में नीतीश कुमार को दशरथ भी कहा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आपके आसपास कई कैकयी बैठे हैं, जिसे आपको पहचानने की जरूरत है। इसी बीच तेजस्वी यादव के भाषण को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इशारों-इशारों में नीतीश कुमार को जमकर घेरा।

रोहिणी ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

तेजस्वी की बहन रोहिणी ने करीब 12 दिन बाद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा- “आईना दिखा दिया ‘उसने’ आज ‘आपको’… ‘आप’ अपना सा मुंह ले के रह गए… ‘आपको’ अपनी फितरत पर न कोई मलाल है… दलालों की गोद में जा कर फिर से बैठ गए।” आगे तेजस्वी (Tejaswi Yadav) के स्पीच पर उन्होंने लिखा- “बातें बिहार की बेहतरी व रोजगार की, प्रण समाजवादी परंपरा के निर्वाह की… परवाह जनता के हक व हकूक की, मुस्कुराते हुए कम बोल कर भी सदन में अपना जलवा बिखेर दिया लालू जी के तेजस्वी ‘संस्कार’ ने… तेजोमय भवः तेजस्वी”

नीतीश (Nitish Kumar) ने जीता फ्लोर टेस्ट

बता दें, नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ गठबंधन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। नीतीश समर्थित एनडीए सरकार ने 129 विधायकों का समर्थन हासिल करते हुए बिहार फ्लोर टेस्ट जीत लिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास मत को लेकर विपक्ष के वॉकआउट के बीच क्रॉस वोटिंग भी हुई। राजद के तीन विधायकों ने भी नीतीश के समर्थन में मत दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ