Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव के साथ ही हो गया 'खेला'; कौन हैं RJD के वो 3 विधायक, जिन्होंने पाला बदला

Bihar Floor Test Tejashwi Yadav VS Nitish Kumar: बिहार में जहां नीतीश कुमार के साथ गेम होने की चर्चा थी, वहां ऐन मौके पर तेजस्वी यादव के साथ खेला हो गया। उनके विधायकों ने पाला बदल लिया है।

Nitish Kumar and Tejashwi yadav

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला।

Bihar Floor Test Tejashwi Yadav VS Nitish Kumar: बिहार में फ्लोर टेस्ट चल रहा है। नीतीश कुमार सरकार बनाने के लिए बहुमत पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार बनाने के लिए कल रात तक सभी हथकंडे अपनाने वाले तेजस्वी यादव के साथ बड़ा खेला हो गया है, क्याकि उनकी पार्टी के 3 विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने पाला बदल लिया।

विज्ञापन

वे अचानक सदन पहुंचे और सत्ताधारी विधायकों के साथ बैठ गए। तीनों ने नीतीश कुमार के पक्ष में अपना मत दिया। वहीं अपने 3 विधायकों को नीतीश के पाले में देखकर तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताई और कहा कि जब तक मतदान नहीं हो जाता, तब तक विधायकों को अपनी सीट पर बैठना चाहिए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

बिहार में अभी क्या है विधानसभा का गणित?

विज्ञापन

बता दें कि बिहार विधानसभा में अभी 243 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार को 122 विधायकों का समर्थन चाहिए। विधानसभा में अभी लालू यादव, तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। भाजपा के 78 और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के 45 विधायक हैं।

कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 12, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, CPI के 2, CPI(M) के 2, AIMIM का एक और एक निर्दलीय विधायक है। पिछले दिनों चली उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन कर लिया। अब दावा किया गया है कि नीतीश कुमार के पास भाजपा, JDU और निर्दलीय विधायक को मिलाकर 128 विधायकों का समर्थन है, इसलिए वे सरकार बनाएंगे और CM बनेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ