दरभंगा से नफीस करीम की रिपोर्ट
Tejashwi Yadav On Unemployment : लोकसभा चुनाव चौथे चरण के लिए नामांकन का शुक्रवार दूसरा दिन था। आज INDIA गठबंधन समर्थित राजद के दरभंगा लोकसभा के उम्मीदवार ललित यादव ने लहेरियासराय समाहरणालय पहुंच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
ललित यादव की नामांकन सभा में तेजस्वी यादव भी पहुंचे और लगातार मोदी सरकार पर हमले बोलते रहे। तेजस्वी ने कहा कि हमें दरभंगा की जनता पर पूरा भरोसा है। दरभंगा के सभी धर्म और जाति के लोग मिलकर लालटेन पर बटन दबाकर ललित यादव को विजयी बनाएं। उन्होंने दावा किया कि दरभंगा की जनता अब भाजपा से पूरी तरह ऊब चुकी है।
‘भाजपा भगाओ, देश को बचाओ’
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को भगाने से ही देश और लोकतंत्र को बचाया जा सकता है, बेरोजगारी को भगाया जा सकता है। तभी किसानों की समस्या का हल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा वह करके दिखाया। 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दीं। वो तो चाचा जी पलट गए नहीं तो 10 लाख नौकरी देते। चाचा पलट गए लेकिन चाचा को पूरा सम्मान देते हैं।
‘बेरोजगारी से दिलवाएंगे आजादी’
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो 15 अगस्त को आजादी के दिन सभी बेरोजगारी युवाओं को एक करोड़ नौकरी देने का काम करेंगे और बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के साथ हो गया, 102 सीटों पर वोटिंग हुई।
ये भी पढ़ें: 8 सीटें 80 उम्मीदवार और 1.43 करोड़ मतदाता
ये भी पढ़ें: देश का सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशी कौन है?
ये भी पढ़ें: बिहार का एक पोलिंग बूथ, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines