एक पोलिंग बूथ, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े; मतदान नहीं करने की वजह काफी चौंकाने वाली

Bihar Village People Boycott Voting: बिहार के एक गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है और उन्होंने मतदान नहीं करने की वजह भी बताई है। गांव में बने बूथ पर सुबह के 7 बजे से सिर्फ 3 वोट पड़े। आइए इस गांव के बारे में जानते हैं और वोट नहीं देने की वजह भी जानते हैं।

Aurangabad Village Nehuta Polling Booth

Aurangabad Village Nehuta Polling Booth

Aurangabad Village Nehuta Polling Booth: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर पहले फेज में ही मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरगाबाद विधानसभा के तहत आने वाले नेहुटा गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन

गांव के बूथ नंबर 97 पर सुबह के 7 बजे तक 3 वोट ही कास्ट हो पाए हैं, जबकि यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं, जिनमें 524 पुरुष और 420 महिला वोटर्स हैं। वहीं मतदान के लिए बूथ पर लोगों के नहीं आने के बारे में मतदान अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया क्यों नहीं डाला वोट?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेहुटा गांव में पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने क्यों नहीं आए? इसकी वजह बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि किसको वोट दें? कोई गांव का विकास नहीं कराता। भाजपा को वोट देकर ऊब गए हैं। कांग्रेस वाले तो हमारी सुनते तक नहीं हैं। विकास गांव से कोसों दूर है। 21वीं सदी में आ गए हैं, लेकिन इस गांव में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन

पोलिंग बूथ भी बहुत दूर है। आवागमन के साधन नहीं है। ग्रामीणों के पास अपने वाहन नहीं हैं। ऐसे में पोलिंग बूथ तक कैसे जाएं? नेता वोट मांगते हैं और चले जाते हैं। खेती वाली जमीन का किराया देना पड़ता है। सिंचाई के लिए नदी नहर नहीं। बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते तो उसके लिए भी किराया देना पड़ता है। नेताओं के खोखले वादों से मन भर गया है।

विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों की जानकारी में डाली गई बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, औरंगाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच है। NDA प्रत्याशी क्षेत्र से मौजूद सांसद सुशील सिंह हैं। INDIA प्रत्याशी राजद के अभय कुशवाहा हैं।

आज सुबह जब सुशील सिंह मतदान करने पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीण नजर नहीं आए। अधिकारी खाली बैठे थे और वोटर्स का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि अभी तक 3 वोट हुए हैं। अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामले की अभी कोई जानकारी नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया है, देखते हैं चुनाव आयोग मामले पर क्या फैसला लेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ