---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election 2024: 8 सीटें 80 उम्‍मीदवार और 1.43 करोड़ वोटर्स, आज से शुरू होगा घमासान, ये द‍िग्‍गज मैदान में

UP Lok Sabha Election Frist Phase Voting Updates 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आज 8 सीटों पर मतदान हैं। 4 जून को इन सीटों पर मतगणना की जाएगी। बता दें इस बार यूपी में रालोद चुनाव में एनडीए का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election First Phase Voting Updates 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से कल 8 सीटों पर मतदान हैं। यूपी में इस बार रालोद चुनावों में बीजेपी के साथ है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर एनडीए की ताकत बढ़ गई है। वहीं, सपा और कांग्रेस ने एनडीए के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका है। उधर मायावती की बसपा इस बार चुनावी मैदान में अकेले ताल ठोक रही है।

बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, रालोद और बसपा एक साथ चुनाव मैदान में थीं। यूपी में इस बार भी सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण की ज‍िन आठ सीटों पर वोट‍िंंग होनी है, उससे पश्‍च‍िमी यूपी का स‍ियासी भव‍िष्‍य काफी हद तक ईवीएम में कैद हो जाएगा।

---विज्ञापन---

News24 पर आपको वोट‍िंंग से जुड़ी हर जानकारी

इन सीटों पर दिलचस्प है मुकाबला

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थीं। बता दें 2019 में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के आजम खान जीते थे। इस सीट पर 2022 में उपचुनाव हुआ जिसमें बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी विजयी रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वोटर आईडी नहीं तो भी कर सकते हैं वोट

नगीना और कैराना पर कांटे की टक्कर

कैराना में मुकाबला दिलचस्प है, यहां 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी जीते थे, जो दोबारा मैदान में हैं। वहीं, नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के नहटौर विधायक ओम कुमार और इंडिया गठबंधन की ओर से पूर्व जज मनोज कुमार चुनावी मैदान में हैं। वही, बसपा ने यहां से सुरेंद्र पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

---विज्ञापन---

UP Lok Sabha Election

 

---विज्ञापन---

रामपुर सीट पर रहेगी नजर

रामपुर सीट पर इस बार बड़ा दिलचस्प मुकाबला है। दरअसल, 2022 में हुए उपचुनाव में यहां से बीजेपी के धनश्याम सिंह लोधी चुनाव जीते। इससे पहले सपा नेता आजम खान यहां से सांसद थे। रामपुर सीट का जातीय समीकरण देखें तो यहां करीब 51% मुस्लिम आबादी है। इस सीट पर 46% हिंदू आबादी, 2.50 लाख लोधी, 70 हजार सैनी, 60 हजार दलित और करीब 40 हजार कुर्मी वोट बैंक है। इसी तरह मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 48 फीसदी मुस्लिम वोट बैंक है। यहां साल 2019 में सपा के डॉ. एसटी हसन चुनाव जीते थे। इस बार पार्टी ने पहले उन्हें टिकट दिया था।

ये भी पढ़ें: वोट‍िंंग ल‍िस्‍ट में नाम है या नहीं, यहां चेक करें  

---विज्ञापन---

8 सीटों पर क‍ितने वोटर

यूपी की इन 8 सीटों पर करीब 1.43 करोड़ उम्‍मीदवार हैं। चुनाव आयोग के मुताब‍िक तमाम राजनीत‍िक पार्ट‍ियों के 80 उम्‍मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं, ज‍िनमें से 7 मह‍िलाएं हैं।

ये भी पढ़ें: घर बैठे डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2024 12:53 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola