'जमाई आयोग पर सीएम का कोई जवाब नहीं आया', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को घेरा

Bihar Election 2025 : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच जमाई आयोग पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार का घेराव किया। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

बिहार में महागठबंधन की सीटों पर जेडीयू और बीजेपी के साथ प्रशांत किशोर की भी चुनौती है।

सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

विज्ञापन

Bihar Election 2025 : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव होने जा रहा है। 20 सालों से मौजूदा सरकार से यहां की जनता परेशान है और लोग इसे बदलना चाहते हैं। जनता मौजूदा सरकार से छुटकारा चाहती है। सीएम नीतीश कुमार अचेत हालत में हैं। सत्ताधारी नेताओं ने अपने परिवार के सभी सदस्य को आयोग में एडजस्ट कर दिया। हम लोग नई सोच के हैं और बिहार को आगे बढ़ाना है। हम मुद्दे की राजनीति करना चाहते हैं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार हमें विश्वास है कि बिहार की जनता इस मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। हमें पीड़ा होती है कि हमारा राज्य इतना पीछे क्यों है? लोग पलायन क्यों कर रहे हैं, विकास कहां है? केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन बिहार में अब तक चीनी मिल नहीं खुली है। हम लोग युवा हैं, हम मुद्दे पर राजनीति करेंगे और करते रहेंगे। हमने 17 महीने में शिक्षा और स्वास्थ के सेक्टर में काम किया है। हमने जो काम किया, वो उसका 2 प्रतिशत भी काम नहीं किया।

Advertisment

चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं : तेजस्वी यादव 

तेजस्वी यादव में कहा कि चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं। जो लोग वॉलंटियर्स बनना चाहते हैं, उनके लिए हमने पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल से सीधे वॉलंटियर आरजेडी से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमने रविवार को आरोप लगाया था कि जमाई आयोग बनाया है, उस पर अबतक सीएम ने जवाब नहीं दिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि हमने पीएमसीएच के अधीक्षक पर आरोप लगाया, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी में हिम्मत नहीं है कि उनपर कार्रवाई करे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री कार्रवाई करें या छापा मारें या नहीं तो वे (तेजस्वी यादव) ये जरूर करेंगे। बिहार सरकार और नीतीश कुमार के डबल इंजन का ये हाल है कि अच्छे अधिकारियों को हटाया जाता है और गलत लोगों को रखा जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ