बिहार में परिवारवाद पर तेजस्वी यादव का निशाना, CM नीतीश कुमार पर लगाए ये आरोप

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। परिवारवाद को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना। (File Photo)

विज्ञापन

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar : बिहार में महिला आयोग सहित विभिन्न आयोगों में हुई नियुक्तियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेजस्वी ने बिहार सरकार पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिहार में ‘जमाई आयोग’ का गठन किया जाए। उनका तर्क था कि वर्तमान सरकार में आयोगों में नियुक्तियां पारिवारिक संबंधों के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के दामाद, मांझी के दामाद और अशोक चौधरी के दामाद को आयोगों में जगह मिली है, जो स्पष्ट रूप से परिवारवाद को दर्शाता है।

Advertisment

सीएम के प्रधान सचिव की पत्नी की नियुक्ति पर उठाए सवाल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विशेष रूप से महिला आयोग के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षाविद के रूप में लिया गया है, लेकिन क्या बिहार में कोई और योग्य शिक्षाविद नहीं था? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपक कुमार की पत्नी ने अपने पति का नाम छुपाकर पिता का नाम लिखा है, जो संदिग्धता पैदा करता है।

सीएम नीतीश कुमार अचेत हैं : तेजस्वी यादव

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं या वे स्वयं इस प्रकार की नियुक्तियां करवा रहे हैं, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित-अल्पसंख्यक विरोधी लोग सचिवालय में कब्जा कर चुके हैं, जबकि बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

परिवारवाद पर तेजस्वी यादव का निशाना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद के खिलाफ भाषणों को भी नाकाफी बताया और कहा कि बिहार में छुप-छुपाकर सरकार में मलाई बंट रही है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों मिलकर बिहार में स्पेशल अरेंजमेंट कमीशन का गठन करें, जिसमें सिर्फ फलाना जी के बेटा, दामाद, पत्नी को एडजस्ट किया जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रकार का परिवारवाद बिहार के प्रशासन और सचिवालय दोनों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने सरकार से पारदर्शिता और निष्पक्षता की अपील की, ताकि युवाओं और काबिलों को भी मौका मिल सके।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ