अनुष्का वाला तेजप्रताप यादव का पोस्ट डिलीट, लालू के लाल बोले-मेरा अकाउंट हुआ हैक

बिहार में शनिवार को तेज प्रताप यादव सुर्खियों में रहे। इसकी वजह उनकी सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका के बारे में खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि मेरा सोशल मीडिया अकांउट हैक कर लिया गया।

Tej Pratap Yadav girlfriend Anushka Yadav relationship

Tej Pratap Yadav girlfriend Anushka Yadav

विज्ञापन

आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव कल से सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह है उनकी सोशल मीडिया पोस्ट जिसके जरिए उन्होंने प्रेम कहानी रिवील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। बता दें कि आरजेडी नेता ने फेसबुक इसको लेकर दो पोस्ट की और दोनों पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर दी। इसके बाद एक्स से पोस्ट को डिलीट कर दिया। फिर पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का पोस्ट डाला।

सोशल मीडिया पर शेयर की ये पोस्ट

तेजप्रताप यादव अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं तेज प्रताप यादव और साथ में इस तस्वीर में दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं और प्यार भी करते हैं। पिछले 12 सालों से हम रिलेशनशिप में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से बात करना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। ऐसे में आज पोस्ट के जरिए अपनी बात आपके बीच रख रहा हूं। लालू यादव के बेटे ने ये पोस्ट फेसबुक पर शेयर किया।

Advertisment

सोशल मीडिया पर दी सफाई

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि मेरी तस्वीरों को एआई का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ने दें।

विदेश यात्रा पर थे तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं और मालदीव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने स्वयं अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे ध्यान लगाते का वीडियो शेयर किया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज प्रताप यादव ने लिखा कि जीवन में शांति बहुत जरूरी है, इसके बिना में जीवन में अफरा-तफरी मच जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से सोच और भावनाओं की गहराई को समझने में मदद मिलती है। यह अपार संतोष देता है।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 17 से 23 मई तक एक सप्ताह के लिए मालदीव जाने की अनुमति दी थी, जिसे लेकर वे चर्चा में बने हुए हैं। बिहार चुनाव से पहले बीजेपी लगातार तेज प्रताप पर डोरे डाल रही है। खबर है कि बीजेपी उन्हें राजनीतिक तौर पर तोड़ने की रणनीति बना रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ