Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को 1 साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में बिहार का सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच कई नेताओं ने विधानसभा सीटों पर दावा ठोकना शुरू कर दिया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले खबरें थी कि वो हसनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मगर तेजप्रताप यादव ने अपनी सीट बदल ली है।
फूट-फूट कर रोए मुकेश रोशन
बता दें कि तेज प्रताप यादव के इस ऐलान ने मुकेश रोशन की परेशानी बढ़ा दी है। मुकेश रोशन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मुकेश रोशन ने मीडिया को देखकर अपना रास्ता बदल लिया। उन्होंने अपने रोने की वजह भी साफ नहीं की है। मुकेश रोशन को सड़क पर रोता देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- Noida Airport पर उतरा पहला विमान, इंडिगो की फ्लाइट ने की सफल लैंडिंग
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
दरअसल तेज प्रताप यादव बिहार में एक अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे थे। अस्पताल उद्घाटन के दौरान उन्होंने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बात की। ऐसे में जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वो महुआ जाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिल्कुल वो महुआ जरूर जाएंगे। महुआ जाने में कोई आपत्ति नहीं है। महुआ के लोग उन्हें बुला रहे हैं और महुआ उनकी पारंपरिक सीट रह चुकी है। तेज प्रताप यादव पहले भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के इस बयान ने बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है। बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। अक्टूबर 2025 तक बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। हालांकि बिहार की सभी पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।
यह भी पढ़ें- Noida की इन 12 इमारतों पर लटकी अथॉरिटी की ‘तलवार’, हो सकती है तोड़फोड़ की कार्रवाई
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines