Noida की इन 12 इमारतों पर लटकी अथॉरिटी की 'तलवार', हो सकती है तोड़फोड़ की कार्रवाई

Noida Baraula illegal Construction: अथॉरिटी ने इन इमारतों के मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर अथॉरिटी पेश साक्ष्यों से संतुष्ट नहीं होती तो इमारतें तोड़ दी जाएंगी।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (44)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Noida Baraula illegal Construction: नोएडा अथॉरिटी के नाक के नीचे अवैध निर्माण जारी है। जो अवैध निर्माण लोगों को खुली आंखों से दिखता है ऐसी क्या वजह है? कि बहुमंजिला इमारतें बनने के बाद ही अथॉरिटी की आंख खुलती है और फिर आनन-फानन में उस पर कार्रवाई के आदेश जारी होते हैं। ऐसे ही एक मामले में नोएडा अथॉरिटी ने बरौला की 12 पॉश इमारतों को तोड़ने के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई है। इन इमारतों के मालिकों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

इमारत मालिक सबूत अथॉरिटी के पास जमा करवाएं

जानकारी के अनुसार इमारत मालिकों को दिए नोटिस में साफ कहा गया है कि इन इमारतों के बारे में मालिकाना हक रखने वाले लोग अवैध निर्माण पर 15 दिन में अपना पक्ष रखें। वह अपने किए दावों पर सभी सबूत अथॉरिटी के पास जमा करवाएं। आगे नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अगर नियमों अनुसार अथॉरिटी उन साक्ष्यों से संतुष्ट होगी तो ठीक है अगर नहीं तो उन पर जल्द तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अथॉरिटी ने पुलिस को इस कार्रवाई के लिए फोर्स देने के मांग की 

जानकारी के अनुसार नोएडा अथॉरिटी ने स्थानीय पुलिस से इस कार्रवाई के लिए फोर्स देने के लिए पत्र लिखा है। बता दें ये सभी इमारतें नोएडा के बरौला में हैं। इन सभी इमारतों में नामी ब्रांड के शोरूम खुले हुए हैं। यहां बता दें कि अवैध रूप से बनी इन इमारतों का मामला लंबे समय से सूरजपुर कोर्ट में विचाराधीन है।

लंबे समय से सूरजपुर कोर्ट में चल रहा है मामला 

इससे पहले कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में प्राधिकरण को इन इमारतों पर कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी। अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया था कि बिना मालिकों का पक्ष सुनें वह इस मामले में कोई आदेश जारी नहीं करेगी। इसी दौरान अथॉरिटी ने सभी 12 इमारत मालिकों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ