तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और सोने के जेवर भी गायब; PA पर FIR दर्ज

तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान भी चोरी हुए हैं. तेज प्रताप यादव के अनुसार, यह घटना 22 जून को सामने आई, जब उन्होंने अपने कमरे की अलमारी की जांच की.

tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी और निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान भी चोरी हुए हैं. तेज प्रताप यादव के अनुसार, यह घटना 22 जून को सामने आई, जब उन्होंने अपने कमरे की अलमारी की जांच की.

विज्ञापन

सामान में क्या-क्या था शामिल?

बता दें कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले. तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे.

विज्ञापन

पुलिस ने तेज प्रताप द्वारा चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

निजी सहायक पर लगे चोरी के आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है. आवेदन में दावा किया गया है कि चोरी की गई नकदी पार्टी फंड की राशि थी. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना की रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने मोती लाल राय को एक बैग के साथ आवास परिसर की बाउंड्री फांदकर निकलते हुए देखा था.

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

तेज प्रताप यादव ने इन दोनों व्यक्तियों को मामले का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है. तेज प्रताप यादव ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए नकद व सामान की बरामदगी की मांग की है. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ