---विज्ञापन---

बिहार angle-right

लालू प्रसाद यादव का बड़ा एक्शन, बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को ना सिर्फ 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है बल्कि उन्हें परिवार से भी दूर कर दिया है। तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर कर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ रिलेशन की बात स्वीकार की गई थी, जिसे पर तेज प्रताप यादव ने सफाई भी दी थी।

---विज्ञापन---

राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।

लालू प्रसाद यादव का पोस्ट

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।

---विज्ञापन---

‘पार्टी और परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी’

लालू प्रसाद यादव ने साफ कर दिया कि अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

रोहिणी आचार्य ने किया एक्शन का समर्थन

रोहिणी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार का समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जो परिवेश , परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं। जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती – धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं।

---विज्ञापन---

रोहिणी ने लिखा कि हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर व् गौरव और पापा के अथक प्रयासों – संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व् सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा, इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं।

First published on: May 25, 2025 03:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola