तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? लालू यादव के एक्शन पर बड़ा बयान
Author: Deepak Pandey
2025-05-25 15:37:58
Tejashwi Yadav On Tej Pratap Yadav : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हैं। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से एक बड़ी खबर सामने आई है। लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकाल दिया। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्होंने उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है। इसे लेकर लालू के छोटे बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं और समर्पित हैं।रही बात मेरे बड़े भाई तेज प्रताप की तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं।
यह भी पढे़ं : लालू प्रसाद यादव का बड़ा एक्शन, बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला
तेज प्रताप को निजी फैसले लेने का अधिकार : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि तेज प्रताप को अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है। वह वयस्क हैं और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी पार्टी के प्रमुख ने यह स्पष्ट कर दिया और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, यह उनकी भावना है। हमने ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाया, वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई भी कुछ करने से पहले नहीं पूछता। मुझे मीडिया के जरिए ही इस बारे में पता चला है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं, इसलिए वे आज एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की ‘राजनीतिक बैठक’ में शामिल हुए, लेकिन वे शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसमें सभी सीएम शामिल हुए थे। इससे पता चलता है कि वे बिहार और राज्य के लोगों के प्रति कितने गंभीर हैं।
यह भी पढे़ं : अनुष्का वाला तेजप्रताप यादव का पोस्ट डिलीट, लालू के लाल बोले-मेरा अकाउंट हुआ हैक
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines