पटना में CM हाउस का घेराव करने निकले छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

Patna Student Protest .jpg

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका (फोटो- ANI)

बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. मंगलवार को प्रस्तावित महाआंदोलन को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए छात्रों के मार्च की घोषणा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है. छात्र नेताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री के साथ भी वार्ता कराने की मांग रखी है.

विज्ञापन

वहीं, पटना के गर्दनीबाग में कई RYA, SSAI सहित कई छात्र संगठन धरने पर हैं. ऐसे करीब 13-14 संगठनों ने मार्च का समर्थन किया है. वहीं, सीएम आवास के घेराव के समर्थन में आरजेडी भी शामिल है.

70वीं BPSC परीक्षा फिर से कराने की मांग

पटना में 70वीं BPSC परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. अभ्यर्थियों ने परीक्षा में निगेटिव मार्किंग खत्म करने और भर्ती प्रक्रिया में एकल परीक्षा व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगें उठाई हैं. इसी को लेकर छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास की ओर मार्च शुरू किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

छात्रों के मार्च को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस लगातार छात्रों से बातचीत कर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कायम हैं.

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है. उनकी प्रमुख मांगों में निगेटिव मार्किंग खत्म करना, एकल परीक्षा प्रणाली लागू करना और 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करना शामिल है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से उनकी आपत्तियां हैं, इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. छात्रों के मार्च के चलते पटना के कई प्रमुख इलाकों में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है. प्रशासन प्रदर्शन को नियंत्रित करने और शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ