Siwan Mob Lynching: बिहार के सीवान जिले में बीफ ले जाने के शक में भीड़ ने 56 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय सरपंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि हसनपुर गांव के रहने वाले 56 साल के नसीम कुरैशी और उनका भतीजा फिरोज अहमद कुरैशी अपने परिचितों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान जोगिया गांव में भीड़ ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से गेहूं-चने की फसलों को नुकसान, आज इन जिलों में अलर्ट
भीड़ से बचकर भागने में सफल रहा फिरोज
पुलिस के मुताबिक, नसीम और फिरोज अहमद कुरैशी को ग्रामीणों ने एक मस्जिद के पास रोका था। इस दौरान फिरोज कुरैशी भागने में सफल रहा, जिसके बाद भीड़ ने नसीम कुरैशी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और गंभीर हालत में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल नसीम कुरैशी को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़िए – Delhi BJP Protest: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है कि क्या नसीम और फिरोज अहमद कुरैशी गोमांस ले जा रहे थे या नहीं। उधर, स्थानीय सरपंच सुशील सिंह, रवि साह और उज्ज्वल शर्मा को मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दो और लोगों की तलाश कर रही है, जिसाका नाम नसीम के भतीजे फिरोज अहमद कुरैशी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
18 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
21 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines