Bihar Election 2025: 6 अक्टूबर के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान? अंतिम चरण में सीट बंटवारा

Bihar Chunav 2025: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। अनुमान है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के अंत या नवंबर में चुनाव करवा सकता है। बता दें बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिससे पहले आयोग को चुनाव करवाने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छठ पूजा और दिवाली के बाद ही चुनाव होंगे। इससे पहले 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा।

Bihar Vidhan Sabha elections 2025 candidate announcement timeline,BJP NDA seat sharing strategy for Bihar assembly polls,Election Commission Bihar voter list release date 2025,Amit Shah Bihar visit for NDA election preparations,Mahagathbandhan EBC manifesto launch in Bihar elections,Bihar assembly election dates after Chhath Puja 2025, BJP organizational meetings in Patna for Bihar polls,INDIA alliance unity rally with Rahul Gandhi in Bihar,Bihar election buzz: Opposition vs NDA latest updates, ECI security arrangements for Bihar Vidhan Sabha elections

बिहार चुनाव 2025

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है यहां उम्मीदवारों के चयन को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इसके लेकर चुनाव आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है।

विज्ञापन

24 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पटना में अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण चिंतन और नाम फाइनल करने को लेकर बात हुई है। बता दें बीजेपी की इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से 15-20 प्रमुख नेता शामिल हुए थे। इसी बीच चुनाव आयोग से खबर आई है कि वह 6 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

विज्ञापन

इस दिग्गज नेता ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी, एनडीए और कांग्रेस में चल रहा बैठकों का दौरा

विपक्षी महागठबंधन ने भी अपनी चाल तेज कर दी है। बीते दिनों पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। इससे पहले प्रियंका गांधी भी बिहार का दौरा कर चुकी हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी चुनाव यात्रा निकालकर सीएम पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। बता दें 27 सितंबर को बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह पटना में बैठक करेंगे। जहां तीन महत्वपूर्ण बैठकों में NDA की एकजुटता पर चर्चा होगी।

6 अक्टूबर के बाद हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

जानकारी के अनुसार एनडीए और विपक्ष दोनों की उम्मीदवारों की सूची चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद एक-एक कर जारी होना शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर सूची जारी करने में देरी कर रही हैं। जिससे सूची जारी होने के बाद पैदा होने वाले आंतरिक असंतोष को कम किया जा सके। फिलहाल के घटनाक्रम में सीएम पद पर एनडीए नीतीश कुमार के नाम और इंडिया गठबंधन तेजस्वी यादव के नाम पर चुनाव में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस तारीख से पहले बिहार में करवाने पड़ेंगे चुनाव

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। अनुमान है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के अंत या नवंबर में चुनाव करवा सकता है। बता दें बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिससे पहले आयोग को चुनाव करवाने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छठ पूजा और दिवाली के बाद ही चुनाव होंगे। इससे पहले 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। जिसके बाद 6 अक्टूबर के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ