Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: BJP के 'चाणक्य' ने बनाई फूलफ्रूफ प्लानिंग, NDA की एकजुटता पर जोर; विपक्षी दलों को ऐसे देंगे जवाब

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 BJP strategy: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, जहां अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं. फिलहाल चुनाव आयोग मतदाता सूची से फाइनल कर रही है, बताया जा रहा है कि ये सूची 30 सितंबर तक आ जाएगी, जिसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि चुनाव दो चरण में करवाए जा सकते हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 BJP strategy, Amit Shah Patna meeting NDA elections Bihar assembly polls 2025 date announcement,BJP booth level organization Bihar 2025 NDA unity plan against opposition Bihar,Amit Shah Bihar election preparations October,Bihar 2025 elections voter list finalization,BJP Amit Shah law and order focus Bihar,NDA achievements promotion Bihar polls,Bihar Vidhan Sabha 243 seats NDA target

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 BJP strategy: बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों हलचल तेज है. फिलहाल पॉलिटिकल पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में जुटी हैं. पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। जिससे NDA गठबंधन की और मजबूती मिल सके.

विज्ञापन

अमित शाह ने पार्टी नेताओं को ‘ट्रिपल M’ का फॉर्मूला दिया. ट्रिपल M यानी महिला, मोदी और मंदिर. उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी होती हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर महिला तक पहुंचना होगा और एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी. बता दें 24 सितंबर को ही बीजेपी आलाकमान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश में बिहार भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था.

विज्ञापन

अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, जहां अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं. फिलहाल चुनाव आयोग मतदाता सूची से फाइनल कर रही है, बताया जा रहा है कि ये सूची 30 सितंबर तक आ जाएगी, जिसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि चुनाव दो चरण में करवाए जा सकते हैं.

बीजेपी बूथ स्तरीय संगठन को कर रही मजबूत

बीजेपी की चुनावी रणनीति की बात करें तो गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में विपक्षी दलों को शिकस्त देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. बैठक में अमित शाह ने चुनावों के लिए बूथ-स्तरीय संगठन को मजबूत करने, वोटरों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार और स्थानीय मुद्दों पर फोकस रहने पर जोर दिया.

विज्ञापन

विपक्षी दलों को मात देने के लिए अमित शाह ने बनाई ये रणनीति

सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान की तरफ से कार्यकर्ताओं को एनडीए सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में हासिल उपलब्धियों जैसे बुनियादी ढांचे का विकास, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण के प्रचार के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने और रोजगार देने जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा जो विपक्षी दलों के प्रमुख आरोपों का जवाब होंगे.

4 करोड़ मतदाता करेंगे राजनीतिक दलों की किस्मत का फैसला

जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 4 करोड़ से अधिक मतदाता भाग लेंगे. बीजेपी ने 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 74 सीटों से अधिक सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी नेताओं का दावा है कि वह NDA दलों के साथ इस बार करीब 200 से अधिक सीटों पर अपना परचम लहराएगी. बहरहाल बिहार की सियासत इन दिनों अपनी नई दिशा की तरफ पूरी ऊर्जा के साथ चल रही है. चुनावों में कौन विजय रथ पर सवार होगा और किसे शिकस्त मिलेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा? फिलहाल पटना की सड़कें चुनावी रंग में रंगने लगी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ