बिहार कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने ली VRS, CVC में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता आयुक्त बनाए गए बिहार कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ और बेहद अनुभवी आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है. वे वर्तमान में डीजी (DG) रैंक के अधिकारी थे और लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

bihar

हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता आयुक्त बनाए गए बिहार कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ और बेहद अनुभवी आईपीएस अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है. वे वर्तमान में डीजी (DG) रैंक के अधिकारी थे और लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

विज्ञापन

बिहार गृह विभाग ने उनके वीआरएस आवेदन को स्वीकार करते हुए इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

लंबा और प्रभावशाली प्रशासनिक अनुभव

प्रवीण वशिष्ठ का पुलिस सेवा में करियर अत्यंत प्रभावशाली और निष्कलंक रहा है. वे वर्ष 2016 से लगातार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.

वीआरएस लेने से पूर्व वे केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे. उनका नियमित कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त होना था, लेकिन नई संवैधानिक नियुक्ति के कारण उन्होंने समय से पूर्व सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना.

विज्ञापन

CVC में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्ति

प्रवीण वशिष्ठ की प्रशासनिक दक्षता, जांच-अनुभव और बेदाग सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया है. इसी संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने वीआरएस का अनुरोध किया था.

बिहार गृह विभाग ने उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तीन माह के अनिवार्य नोटिस की शर्त को शिथिल (क्षांत) कर दिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से वीआरएस की स्वीकृति प्रदान कर दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ