News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
राज्य के किसानों को शारदीय (खरीफ )फसल की बुआई के लिए समय पर प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने बीज वितरण अभियान को गति दी है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्रीविजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी फसलों के बीज 20 जून तक हर हाल में किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय (खरीफ) 2025 के लिए बीज वितरण के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। संकर धान बीज वितरण का लक्ष्य 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान प्रभेद का लक्ष्य 30,069 क्विंटल, संकर मक्का के लिए 9,500 क्विंटल तथा अरहर के लिए 9,740 क्विंटल निर्धारित किया गया है। इन बीजों के समय पर वितरण से किसानों को खरीफ सीजन में लाभदायक खेती का अवसर मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बीज वितरण की प्रगति की जिलेवार नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीजों के वितरण की यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से एवं किसानों की आवश्यकता के अनुरूप क्रियान्वित की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं तथा बीजों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जा रही है।
हरियाली भी, खुशहाली भी — यही है विकसित बिहार की तस्वीर!
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पटना में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ वृक्षारोपण किया और वहां आयोजित वैज्ञानिकों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
---विज्ञापन---आज NDA सरकार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकसित रहा है… pic.twitter.com/XA3fgyyoI1
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) June 16, 2025
---विज्ञापन---
उप मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा वितरित उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का अधिकाधिक उपयोग करें और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर उत्पादन में वृद्धि लाएं। यह पहल ‘विकसित बिहार – समृद्ध किसान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।