Sangeeta Kumari on quiting Rashtriya Janata Dal: बिहार के मोहनिया विधानसभा से विधायक संगीता कुमारी का राष्ट्रीय जनता दल छोड़ने के बाद पहला बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को राजद छोड़ दी थी, अब मीडिया को दिए बयान में उन्होंने राजद आलाकमान पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चूंकि मैं दलित समाज से आती हूं, इसलिए मुझे राजद में गालियां दी जाती थीं।
दलित होने के चलते राजद में दी जाती थी गाली
संगीता कुमारी ने आगे कहा कि मैं विधायक जरूर हूं। लेकिन मेरी इतनी ताकत नहीं है कि मैं अपनी मर्जी से अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी ग्राम पंचायत अधिकारी को चुन सकूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने क्षेत्र में काम करवाने के लिए लोगों के पैर पकड़ने पड़ते थे। उनका कहना था कि राजद में मुझे दलित होने के कारण गाली दी जाती थी। लेकिन मैं पढ़ी लिखी हूं, मैं क्यों किसी की गाली सुनूंगी।
मेरी आवाज दबाई गई
आगे वह बोलीं कि पार्टी में लंबे समय से दलितों की आवाज को दबाया जा रहा था। लेकिन अब दलित जाग चुके हैं और अब वह अपना हक लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए किसी से लड़ाई ही क्यों न करनी पड़े। इससे पहले आज सुबह भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद विधानसभा में एनडीए की तरफ आकर बैठ गए। वहीं, इससे पहले राजद के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, नीलम देवी और चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए के पक्ष में वोट डाला था। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी एनडीए के समर्थन में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, 3 विधायकों ने थामा बीजेपी का हाथ
ये भी पढ़ें: ‘दम है तो हरा दें’, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव की ललकार
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
22 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines