बिहार में आज नई सरकार का गठन हुआ और सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। तीनों को पटना में आज पद की शपथ ग्रहण कराई गई। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक साधारण शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट, विजय और बिजेंद्र को शपथ दिलाई।

बिहार के नए CM सम्राट चौधरी कितने पढ़े-लिखे? कौन-सी डिग्री है उनके पास, जिनपर विपक्ष उठाता रहा है आपत्ति

---विज्ञापन---

मई में कैबिनेट विस्तार कर सकते सम्राट चौधरी

अब मई महीने में कैबिनेट विस्तार करके चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेताओं को सरकार में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि नई सरकार में विजय कुमार सिन्हा को शामिल नहीं किया गया है, जबकि नीतीश कुमार सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

BJP-NDA विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट

बता दें कि सम्राट चौधरी शुरुआत से ही मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। सियासी गलियारों में उन्हें मुख्यमतंत्री बनाए जाने की अटकलें थीं, जो आखिरी तक लगी रहीं। बीते दिन BJP और NDA की विधायक दलों की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया गया। इससे पहले दोपहर के करीब 3 बजे नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सांसद बन गए हैं।

---विज्ञापन---

BJP ने बिहार का नया CM सम्राट चौधरी को ही क्यों बनाया? विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने उपमुख्यमंत्री

---विज्ञापन---

सम्राट चौधरी का 30 साल का राजनीतिक अनुभव

बता दें कि सम्राट चौधरी राजनीति का करीब 30 साल का अनुभव रखते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी भी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे हैं। वहीं सम्राट चौधरी ने 1990 में RJD जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। राबड़ी देवी की सरकार में वे 19 साल की उम्र में मंत्री बने थे। उसके बाद उन्होंने JDU जॉइन करके नीतीश कुमार के साथ काम किया। साल 2018 में BJP जॉइन करके आज वे बिहार के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए।

---विज्ञापन---