नीतीश कुमार के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी को मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया. विधायक दल की बैठक में एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार और भाजपा की ओर से विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ सभी को धन्यवाद दिया.
सम्राट चौधरी ने कहा, ‘2015 के चुनाव से लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करता रहा. पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम करता रहा. जब एनडीए की सरकार बनी थी तो डिप्टी सीएम के रूप में वित्त मंत्रालय संभालने का काम किया. 2025 में फिर गृह विभाग संभालने का मौका मिला. नीतीश कुमार ने जो समृद्ध बिहार का सपना देखा था उसे पूरा करना है. सभी समाज के लोगों को साथ लेकर विकसित बिहार का सपना पूरा करना है.’
यह भी पढ़ें : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा; दिया पहला बयान
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.’
साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा.’
एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे. वहां पर उन्होंने राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और विनोद ताबड़े के साथ-साथ जीतनराम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी मौजूद थे.
बता दें, नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि अब नई सरकार बिहार के काम को आगे बढ़ाएगी और उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन नई व्यवस्था के साथ रहेगा.
साथ ही उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हमने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाली सरकार भी राज्य के विकास के लिए अच्छा काम करती रहेगी.
यह भी पढ़ें : 2.80 लाख सैलरी, Z प्लस सिक्योरिटी और… बिहार CM का पद छोड़ राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार के लिए क्या-क्या बदला?
किस पार्टी के कितने मंत्री
रिपोर्टस के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी, जदयू, लोजपा(आर), हम और रालोमा पार्टी के कई नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी से मुख्यमंत्री सहित 15,जदयू से 14,लोजपा (आर) से 2,हम पार्टी से 1 और RLM से 1 मंत्री बन सकते है. बता दें, पांच महीने पहले जो सरकार बनी थी उसमें बीजेपी के 14,जदयू के 9, लोजपा (आर) 2, हम 1 और RLM से 1 मंत्री ने शपथ ली थी. यह भी तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी और गृह मंत्रालय बीजेपी के पास जाएगी.
नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
15 अप्रैल को सुबह 10-11 बजे नई सरकार का गठन होगा. शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में होगा. इसको लेकर बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सोमवार को उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है.
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
12 hrs ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
14 hrs agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines