समस्तीपुर में पेशी पर आए 4 कुख्यात कैदी कोर्ट से फरार, बिहार के सभी पुलिस थानों में अलर्ट जारी

बिहार के समस्तीपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान 5 कैदी फरार हो गए। इनमें से 1 कैदी पकड़ा गया। वहीं 4 फरार हो गए। क्या है पूरा मामला, पढ़ें समस्तीपुर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट।

bihar Samastipur News

bihar Samastipur News

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया। जबकि 4 कुख्यात कैदी फरार होने में कामयाब रहे। फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते साल हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं, अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने में आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। तभी कोर्ट हाजत के गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल 5 कैदी भागने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने एक कैदी को मौके पर ही दबोचा

हालांकि, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 कैदी को मौके पर ही दबोच लिया। बाकी 4 कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए। अन्य 3 कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी मनीष कुमार, कैदी अरविंद सहनी और मंजीत कुमार के रूप में पहचान की गई है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। मौके पर सदर डीएसपी अपनी टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी थानों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। फिलहाल फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। इस घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ