बिहार में प्रशांत किशोर को झटका दे सकते हैं दिग्गज, RCP सिंह बोले-नीतीश कुमार मेरे अभिभावक

RCP Singh hints return JDU: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत और विरोधियों की करारी हार के बाद राजनीति रोजाना नया मोड़ ले रही है. आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी को लेकर सियासी हलकों में अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के लिए बिहार में तगड़ा झटका होगा. पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की विशेष रिपोर्ट

RCP Singh hints return JDU

RCP Singh hints return JDU: ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे “अभिभावक” हैं, उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है’ जनसुराज पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह के इस बयान से उनकी जेडीयू में वापसी को लेकर सियासी हलकों में अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह भोजपुरी गायक रितेश पांडे के बाद जनसुराज पार्टी को दूसरा तगड़ा झटका होगा. मौका था पटेल सेवा संघ के एक कार्यक्रम का, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों की मौजूदगी ने राजनीतिक संकेतों को हवा दे दी. हालांकि दोनों कार्यक्रम में आगे-पीछे पहुंचे और मंच पर साथ नहीं दिखे, लेकिन कार्यक्रम के बाद आरसीपी सिंह के बयान ने राजनीतिक चर्चाओं को और धार दे दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश कुमार के साथ 25 साल का रिश्ता

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना “अभिभावक” बताते हुए कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के साथ मेरा साथ पिछले 25 वर्षों का है. हम कई बार ऐसे कार्यक्रमों में साथ आते रहे हैं. आज पटेल परिवार की ओर से आयोजन था, जिसमें मुख्यमंत्री भी आए और बाद में हम भी पहुंचे. कार्यक्रम में आने के लिए हम मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं.

जेडीयू में वापसी को लेकर क्या बोले आरसीपी सिंह?

आरसीपी सिंह से जब पटेल परिवार की उस अपील पर सवाल किया गया, जिसमें नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह को फिर से एक साथ आने की बात कही गई है तो आरसीपी सिंह ने कहा, “आप ही बताइए, हम दोनों कहां से अलग हैं? हम 25 साल तक साथ रहे हैं. जितना हम नीतीश कुमार को जानते हैं, उतना शायद कोई और नहीं जानता और उतना ही वह भी हमें जानते हैं. खरमास के बाद जेडीयू में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर आरसीपी सिंह ने संकेतात्मक जवाब देते हुए कहा, “यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा.” वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया. आरसीपी सिंह के इन बयानों के बाद जेडीयू में उनकी संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ